19.2 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeभेल न्यूज़अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिये प्रयास करेंगे-ईडी...

अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिये प्रयास करेंगे-ईडी निगम

Published on

-बीएचईएल के कस्तूरबा अस्पताल में ईडी ने किया बायोकैमिस्ट्री एनालाइजर मशीन का उद्घाटन

भोपाल

बीएचईएल, भोपाल के कस्तूरबा चिकित्सालय के पैथोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गुरूवार को विनय निगम, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल एवं झांसी ने बायोकैमिस्ट्री एनालाइजर मशीन का उद्घाटन किया । इस अवसर पर डॉ. अल्पना तिवारी, प्रमुख (चिकित्सा सेवायें), अविनाश चंद्रा, महाप्रबंधक सभी महाप्रबंधकगण एवं कस्तूरबा चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक तथा अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे ।

इस अवसर पर श्री निगम ने कहा कि कर्मचारियों को चिकित्सा सहित अन्य सुविधाएं भी सहजता से उपलब्ध हो जाए, प्रबंधन इसके लिये प्रयासरत है । कस्तूरबा अस्पताल में काफी समय से इस मशीन की जरूरत महसूस की जा रही थी इस मशीन से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी । इसी परिप्रेक्ष्य में श्री निगम ने कस्तूरबा चिकित्सालय में ही डाक्टर्स मीटिंग रूम का भी उद्घाटन किया । इस कक्ष में डॉक्टर चिकित्सालय में भर्ती मरीजों की गंभीर एवं दुर्लभ बीमारियों से संबंधित चर्चा के साथ – साथ कार्यालयीन कार्य भी कर सकेंगे ।

अपने संबोधन में डॉ. अल्पना तिवारी ने कहा कि यह मशीन सीमेंस कम्पनी द्वारा निर्मित अत्याधुनिक मशीन है जिसमें 30 तरह के पैथालॉजीकल टेस्ट किये जा सकते हैं, जैसे कि एचबीएवनसी, आयरन स्टडीज़, सीरम लाइपेज, अमायलेज एडीए आदि शामिल है। यह मशीन भोपाल के चुनिंदा सुपर स्पेशियल्टी अस्पतालों में ही उपलब्ध है । कस्तूरबा अस्पताल में इस मशीन के लग जाने से मरीजों की प्रिंटेड रिपोर्ट शीघ्र ही प्राप्त हो सकेगी और इसके फलस्वरूप बीमारी का पता लगाकर बिना किसी अतिरिक्त विलम्ब के तुरंत उपचार शुरू किया जा सकता है ।

उन्होंने कस्तूरबा चिकित्सालय में इस मशीन को लगाने हेतु प्रबंधन का धन्यवाद । गौरतलब है कि इसी वित्तीय वर्ष में कस्तूरबा चिकित्सालय द्वारा हेमाटोलॉजी एनालाईजर 5 पार्ट मशीन भी लगाई गई है जिसमें 28 पैरामीटर्स की जांच की जाती है तथा चिकित्सालय मे भर्ती मरीजों को इससे काफी लाभ हो रहा है ।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित...

डूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और बैडमिंटन खेलकर जीता दिल

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के ऐतिहासिक गांव धम्बोला...

पंजाब के जल संकट और अधिकारों पर अमृतसर में महामंथन: रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल के साथ शाम 7 बजे बैठक करेंगे सीएम भगवंत मान

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान राज्य के जल...

More like this

अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करना : ईडी उपाध्याय

बीएचईएल भोपाल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न: कंपनी हित और तकनीकी विषयों...

ईंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल कार्यालय पहुंचे बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक

बीएचईएल के ईडी ने कहा आर्थिक देशभक्ति” को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत हरिद्वार। आखिर बीएचईएल...

हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन बुकिंग में पारदर्शिता की मांग

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा संचालित हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली...