7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन;...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Published on

जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर विधिवत रूप से होली पूजन और होलिका दहन किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना की। धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक प्रस्तुति मुख्यमंत्री ने निवास स्थित श्री राज राजेश्वरी मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की।

इसके पश्चात होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उत्सव के दौरान राजस्थान पुलिस की आरएसी  बटालियन के जवानों ने चंग की थाप पर पारंपरिक होली गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। श्री शर्मा ने स्वयं जवानों के बीच पहुँचकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें होली की बधाई दी। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति होलिका दहन के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय  के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी के साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं।

Read Also :- गांधीनगर में युवक ने घर में फांसी लगाई

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this