8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeभोपालएलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल में अब 918 रुपए

एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल में अब 918 रुपए

Published on

भोपाल

केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है, जबकि 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपए बढ़ाए गए हैं। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में नई दरों के अनुसार भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर 918 रुपए, इंदौर में 941 रुपए, ग्वालियर में 996 रुपए, जबलपुर में 919 रुपए और उज्जैन में 972 रुपए में मिलेगा। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। हालांकि 8 मार्च 2024 को महिला दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की कटौती की थी। कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल में प्रदर्शन किया। रोशनपुरा चौराहे पर महंगाई का इंजेक्शन लिखे पोस्टर और गैस सिलेंडर के कटआउट के साथ कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई की शुरुआत चूल्हे से होती है और लगातार बढ़ती गैस की कीमतों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधते हुए गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को आम लोगों को राहत देनी चाहिए, नहीं तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। इस महीने पहले भी बढ़े थे दाम इससे पहले 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 31 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। किल्लत रोकने के लिए बढ़ाया जा रहा उत्पादन
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने 5 मार्च को सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल प्राथमिक रूप से रसोई गैस बनाने के लिए किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई में किसी तरह की कमी न हो। कैसे तय होती है कीमत तेल कंपनियां हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत, एक्सचेंज रेट और अन्य लागतों के आधार पर एलपीजी की बेस प्राइस तय करती हैं। इसके बाद टैक्स, ट्रांसपोर्ट और डीलर कमीशन जोड़कर उपभोक्ताओं के लिए अंतिम कीमत निर्धारित की जाती है।

Read Also :- एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

More like this