21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालटीईटी की अनिवार्यता पर एमपी में रार: डेढ़ लाख शिक्षकों की नौकरी...

टीईटी की अनिवार्यता पर एमपी में रार: डेढ़ लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट, सड़कों पर उतरे शिक्षक

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए ‘शिक्षक पात्रता परीक्षा’ अनिवार्य किए जाने के फैसले ने तूल पकड़ लिया है। संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी इस आदेश के विरोध में शुक्रवार को प्रदेशभर के शिक्षक संगठन सड़कों पर उतर आए। शिक्षकों का आरोप है कि यह आदेश न केवल उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि कानूनी रूप से भी त्रुटिपूर्ण है। भोपाल कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से गुहार राजधानी भोपाल में शासकीय शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की कि इस आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। शिक्षक नेताओं ने तर्क दिया कि अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश सरकार को भी इस मुद्दे पर शिक्षकों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करनी चाहिए। ‘भर्ती के समय नहीं थी ऐसी कोई शर्त’ संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षाकर्मी भर्ती अधिनियम 1997, 1998 और अध्यापक भर्ती अधिनियम 2008 के तहत हुई थी।

इन नियमों में कहीं भी TET उत्तीर्ण करने की शर्त नहीं थी। शिक्षकों का कहना है कि 27 सालों की सेवा के बाद अब परीक्षा की शर्त थोपना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोक शिक्षण संचालनालय ने यह आदेश जारी करने से पहले शासन या मंत्रिमंडल से औपचारिक अनुमति नहीं ली है। जबलपुर में भी फूटा गुस्सा: ‘जनगणना कार्य का करेंगे बहिष्कार’ जबलपुर में भी सैकड़ों शिक्षकों ने घंटाघर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपना दबाव वापस नहीं लिया, तो वे आने वाले समय में जनगणना के कार्यों का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे।

Read Also :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर शोक की लहर; पूर्व गृह मंत्री सहित दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...