7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभोपालभोपाल के दादाजी धाम में मनाया जाएगा संत गजानन महाराज का प्राकट्य...

भोपाल के दादाजी धाम में मनाया जाएगा संत गजानन महाराज का प्राकट्य दिवस

Published on

भोपाल

रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दादाजी धाम मंदिर में शेगांव (महाराष्ट्र) के सिद्ध संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस आगामी 8 फरवरी, रविवार को अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे होगा। मंदिर के गर्भगृह परिक्रमा में विराजितगजानन महाराज का पंडित राजेन्द्र पलिया के सान्निध्य में विधि-विधान से अभिषेक और पूजन किया जाएगा। इस पूजन के मुख्य यजमान ओमप्रकाश राजपूत एवं श्रीमती अनीता राजपूत होंगे। पूजन के पश्चात विधिपूर्वक आरती एवं हवन संपन्न होगा।

सुंदरकांड एवं महाप्रसाद श्रद्धा के इस उत्सव में प्रातः 10:00 बजे से अमृत ग्रुप महिला मंडल, अयोध्या नगर द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम की पूर्णाहूति पर महाराज को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा, जिसके पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट एवं दादाजी धाम परिवार ने राजधानी के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Read Also :- भोपाल चैंबर चुनाव में गोविंद गोयल 191 वोटों से जीते, 1 फरवरी  को जीत की खबर सच साबित हुई

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this