21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालभोपाल नगर निगम की कंप्यूटर शाखा पर लोकायुक्त का छापा

भोपाल नगर निगम की कंप्यूटर शाखा पर लोकायुक्त का छापा

Published on

भोपाल

लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शुक्रवार को भोपाल नगर निगम की कंप्यूटर शाखा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ दो स्थानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई फतेहगढ़ स्थित पुराने कार्यालय और लिंक रोड नंबर-2 स्थित मुख्य कार्यालय में एक साथ शुरू की गई। लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर और डीएसपी अजय मिश्रा की अगुवाई में टीमें दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड को खंगाल रही हैं। संबल योजना और फर्जी बिलों पर फोकस लोकायुक्त की जांच का मुख्य केंद्र संबल योजना और कर्मकार मंडल के तहत वर्ष 2023 में हुए करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक के कथित फर्जीवाड़े का मामला है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विभाग को फर्जी बिल लगाकर भुगतान कराए जाने की शिकायत मिली थी। टीम अब पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड, ऑनलाइन एंट्री और भुगतान से जुड़ी फाइलों की बारीकी से जांच कर रही है। इन सेवाओं के रिकॉर्ड की हो रही जांच नगर निगम की कंप्यूटर शाखा सभी महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाओं का केंद्र है। लोकायुक्त टीम निम्नलिखित रिकॉर्ड्स की पड़ताल कर रही है  संबल योजना के लाभार्थियों का डेटा। प्रॉपर्टी टैक्स और अन्य ऑनलाइन कर संग्रह। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े डिजिटल दस्तावेज।

लेखा-जोखा और भुगतान संबंधी ऑनलाइन एंट्री। कर्मचारियों से पूछताछ जारी कार्यवाही के दौरान फतेहगढ़ कार्यालय में मौजूद तीन कर्मचारियों—वसीम, सोहेल और पंकज—से बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, दो ऑफिस बॉय और एक ऑपरेटर से भी जानकारी जुटाई जा रही है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जीवाड़े में किन स्तरों पर मिलीभगत थी। शिफ्टिंग के बाद पहली बड़ी कार्रवाई गौरतलब है कि 22 फरवरी को ही फतेहगढ़ स्थित शाखा को लिंक रोड नंबर-2 के नए भवन में शिफ्ट किया गया था। लोकायुक्त की टीम ने सुबह करीब 11:30 बजे दोनों इमारतों में एक साथ दबिश दी, जिससे निगम मुख्यालय में हड़कंप मच गया।

Read Also :- शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...