16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल5 ट्रकों से अयोध्या भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू, CM मोहन यादव...

5 ट्रकों से अयोध्या भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू, CM मोहन यादव ने भी अपने हाथों से बनाए

Published on

उज्जैन ,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अयोध्या भेजे जाने वाले लड्डू बनाने में अपना श्रमदान किया. सीएम यादव ने सोमवार को महाकालेश्वर प्रबंध समिति की चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई पहुंचकर लड्डुओं की निर्माण और पैकिंग प्रक्रिया का जायजा भी लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने लड्डू बनाए और पैकिंग भी की. डॉ यादव ने उपस्थित कारीगरों से चर्चा की.

दरअसल, अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उज्जैन की महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा 5 लाख लड्डू प्रसाद स्वरूप अयोध्या भेजे जा रहे हैं. इनमें से 4 लाख लड्डू बन चुके हैं और शेष एक लाख लड्डू बनाने का कार्य निरंतर जारी है.

प्रबंध समिति ने जानकारी दी कि लड्डू प्रसाद बेसन, रवा, शुद्ध घी और सूखे मेवों से बनाया जा रहा है. लड्डू प्रसाद निर्माण के लिए अतिरिक्त कारीगरों और कर्मचारियों को लगाया गया है. लड्डूओं को पैकेट में पैक कर अयोध्या भेजा जाएगा.

समिति ने बताया कि अब तक 4 लाख लड्डू बनाकर तैयार हो गए हैं. लड्डू बनने की प्रक्रिया लगातार जारी है. मंगलवार तक सारे लड्‌डू बना लिए जाएंगे. एक लड्डू का वजन लगभग 50 ग्राम है. कुल 5 लाख लड्डुओं का वजन 250 क्विंटल और कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है. इन लड्डुओं को 5 ट्रकों के जरिए अयोध्या पहुंचाया जाएगा. देखें

महाकाल की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजने का ऐलान करने वाले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा था, 2000 साल पहले सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनवाया था, उस मंदिर को 500 साल पहले बाबर ने तोड़ दिया था. अब जब दोबारा मंदिर निर्माण हो रहा है तो मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है. इसलिए पूरे अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे. देखें Video:-

सीएम मोहन यादव ने बताया कि पीएम मोदी ने अलग-अलग राज्यों को उद्घाटन के बाद की तारीखें दी हैं. उसी हिसाब से हम अयोध्या जाएंगे. मैं 22 जनवरी को चित्रकूट (सतना जिला) में रहूंगा. वहीं से अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की भव्य छटा को निहारेंगे.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...