15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमकान में आग लगने से ड्राई फ्रूट कारोबारी समेत 2 बेटियां जिंदा...

मकान में आग लगने से ड्राई फ्रूट कारोबारी समेत 2 बेटियां जिंदा जलीं, पत्नी और मासूम बेटा बाहर होने से बचे

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में गुरुवार तड़के तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग में एक ड्राई फ्रूट्स कारोबारी और उसकी दो किशोर बेटियों की जलकर मौत हो गई. आग तीसरी मंजिल पर स्थित रसोई में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि बहोड़ापुर इलाके का यह मामला है. घटना तड़के करीब 3 बजे घटित हुई.

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग में विजय गुप्ता (45) और उनकी दो बेटियां अंशिका (17) और यशिका (14) जलकर मर गईं.सूचना मिलते ही स्थानीय निकाय के दमकल कर्मी और पास के वायुसेना स्टेशन का दस्ता मौके पर पहुंचा. वे दीवार तोड़कर मकान में घुसे और अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की. हालांकि, पिता-बेटियों की तब तक मौत हो चुकी थी.

यादव ने बताया कि दो घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. इस दौरान कई पानी के टैंकरों का इस्तेमाल किया गया.गुप्ता के बड़े भाई सुरेश गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन आग की भयावहता के कारण वे अपने भाई और दो भतीजियों को नहीं बचा पाए.बताया गया कि जब आग लगी उस दौरान विजय गुप्ता की पत्नी अपने मासूम बेटा को लेकर मायके गई हुई थी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...