9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालचिकन बनाने को लेकर छिड़ गया संग्राम, मां और 2 भाईयों ने...

चिकन बनाने को लेकर छिड़ गया संग्राम, मां और 2 भाईयों ने मिलकर तीसरे के साथ कर दिया कांड, ऐसे हुआ खुलासा

Published on

भोपाल

राजधानी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां और उसके दो बेटों ने मिलकर अपने ही 22 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि 9 नवंबर की रात को शराब के नशे में धुत दो भाइयों ने अपने छोटे भाई अंशुल यादव की गला दबाकर हत्या कर दी। अंशुल के घर पर चिकन बनाने को लेकर विवाद हुआ था।

दरअसल, पूरा मामला राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके का है। यहां मृतक अंशुल यादव अपनी मां अनीता यादव और दो भाइयों अमन यादव और कुलदीप यादव के साथ इंदिरा नगर, बैरागढ़ में रहता था। पुलिस ने बताया कि अंशुल के पिता शिवराम यादव विदिशा जिले के शमशाबाद में रहते हैं। वे मजदूरी का काम करते हैं। अंशुल और उसके दोनों भाई प्राइवेट नौकरी करते थे।

मारपीट के बाद गला घोंट दिया
पुलिस ने बताया कि 9 नवंबर की रात को अंशुल के दोनों भाई शराब पी रहे थे। उसी दौरान अंशुल बाजार से चिकन लाया और उसे घर पर ही बनाने की जिद करने लगा। इस बात पर अंशुल की मां और भाइयों ने उसका विरोध किया और कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि अमन और कुलदीप ने अंशुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने मिलकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
घटना को अंजाम देने के बाद परिवार ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। वे अंशुल को एक निजी अस्पताल ले गए। उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि अंशुल सोते समय बेहोश हो गया था। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआत में भाइयों ने दावा किया कि अंशुल स्वाभाविक रूप से बेहोश हो गया था। इस बीच मां को पूरी घटना की जानकारी होने के बावजूद चुप्पी साधे रही।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि अंशुल की हत्या गला घोंटकर की गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की। सबूतों का सामना करते हुए मां और भाइयों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि कैसे बहस ने घातक हमले का रूप ले लिया। पुलिस ने अनीता यादव, अमन यादव और कुलदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...