12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeभोपालखुद से बड़ी उम्र की महिला के साथ रेप, फिर कॉलोनी में...

खुद से बड़ी उम्र की महिला के साथ रेप, फिर कॉलोनी में कमेंट्स करने लगा पड़ोसी युवक

Published on

इंदौर ,

इंदौर पुलिस ने एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में केस दर्ज किया है. आरोपी पीड़िता के घर के पास ही रहता है. चाय पीने के बहाने आरोपी ने महिला को नशा देकर रेप किया और वीडियो बना लिया. आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करता था. पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शहर की बाणगंगा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसी के पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज किया है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घर के पास ही रहता है. एक दिन दोपहर में आरोपी उसके घर पर पहुंचा. महिला उसके लिए चाय बनाकर लाई तो आरोपी ने पानी भी मांगा. इस बीच झटपट उसने चाय में नशा मिला दिया और महिला को भी चाय पीने के लिए कहा. चाय पीने के बाद महिला को चक्कर आने लगे. इसके बाद आरोपी ने संबंध बनाए और दुष्कर्म का वीडियो बना लिया. बाद में उसने यह बात बताई और कहा कि यह बात किसी को बताए नहीं.

पीड़िता भी परिवार में झगड़ा होने के डर के चलते चुप रही. इसके बाद आरोपी ने कई बार रेप किया. कॉलोनी में कमेंट्स करने शुरू कर दिए, जिससे बदनामी होने लगी. बीते दिनों ही आरोपी ने पीड़िता को धमकाया था. इसके बाद महिला ने यह बात अपने पति को बताई और थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. वहीं, पुलिस ने दुष्कर्म सहित तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित महिला उम्र में आरोपी से काफी बड़ी है.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रगति नगर में आवासीय परिसर में अवैध निर्माण और फैक्ट्री संचालन पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के प्रगति नगर इलाके में नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन (भवन अनुज्ञा)...