17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालभोपाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, डायरी में पति...

भोपाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, डायरी में पति पर लगाए गंभीर आरोप

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल के कजलीखेड़ा क्षेत्र में रहने वाली एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने शुक्रवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव थुआखेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में मिला। शव के पास से एक डायरी बरामद हुई, जिसमें दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। शनिवार को परिजनों ने यह डायरी पुलिस को सौंप दी। सुसाइड नोट में मृतका ने अपने पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

साथ ही उन्होंने अपने बेटे और बहू को उनका हक दिलाने तथा पति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात भी लिखी है। पुलिस ने शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान ओमवती मीणा (48) पत्नी राजेश मीणा निवासी थुआखेड़ी के रूप में हुई है। वह आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत थीं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम वह आंगनबाड़ी केंद्र में अकेली थीं।

इससे पहले उन्होंने एक अन्य महिला कर्मचारी को बच्चों को लेने के लिए गांव भेज दिया था। जब सहकर्मी वापस लौटी तो उसने ओमवती मीणा का शव पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...