17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालखाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई में मावा एवं पनीर किया जप्त

खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई में मावा एवं पनीर किया जप्त

Published on

भोपाल

कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शनिवार को द्वारका नगर स्थित कृष्णा डेरी एंड स्वीट्स पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में मावा और पनीर जप्त किया। टीम को सूचना मिली थी कि फर्म में भारी मात्रा में मावा जमा किया गया है।

कार्रवाई के दौरान 1510 किलोग्राम मावा और लगभग 200 किलोग्राम पनीर संदेहास्पद पाए गए, जिन्हें तत्काल जप्त कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मावा ग्वालियर एवं धौलपुर से लाया गया था।

इसी प्रकार मंगलवारा क्षेत्र में महेंद्र मावा भंडार से वितरण के लिए ले जाए जा रहे 149 किलोग्राम मावे को भी नमूना लेकर जप्त किया गया।

यह भी पढ़िए: भेल भोपाल यूनिट में राजभाषा वैजयंती शील्‍ड एवं राजभाषा गौरव सम्‍मान समारोह

सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला,भोपाल भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत आगे की कार्यवाही की जाएगी

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...