17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालशॉपिंग मॉल में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

शॉपिंग मॉल में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Published on

भोपाल।
कोलार रोड स्थित कजलिखेड़ा के पास आईबीबीडी हॉल मार्क सिटी के शॉपिंग मॉल में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मॉल के सेकेंड फ्लोर पर स्थित एलाइट ब्यूटी पार्लर से धुआँ उठता देख आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। सूत्रों के अनुसार, ब्यूटी पार्लर में आग अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग तेजी से बढ़ते हुए पास के जिम तक पहुँच गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी। मॉल में 50 से 60 दुकानें होने के कारण आग फैलने का खतरा बना रहा, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुँचकर सूझबूझ के साथ आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोपहर होते ही लोग दुकानों को खोलने की तैयारी कर रहे थे, तभी आग की लपटें ऊपर उठती दिखाई दीं। तुरंत ही पूरे मॉल को खाली कराया गया। दमकल विभाग की लगभग आधा दर्जन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई। मॉल में स्थित एक दुकानदार अमरजीत सिंह परिहार ने बताया कि आग ब्यूटी पार्लर से उठने के बाद जिम के हिस्से को भी अपनी चपेट में ले चुकी थी। दमकल की मदद से भारी नुकसान होने से बचाव हो गया।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कई दुकानों में सामान व मशीनरी जलकर खाक हो गई। पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

Read Also: प्रदेश के संविदा कर्मचारियों ने घन्टी–थाली बजाकर नियमितीकरण की मांग उठाई

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...