17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालरायसिना कॉलोनी में सड़क निर्माण न होने से आक्रोश, होगा अनोखा प्रदर्शन

रायसिना कॉलोनी में सड़क निर्माण न होने से आक्रोश, होगा अनोखा प्रदर्शन

Published on

भोपाल ।
रायसिना कॉलोनी, IBD। कॉलोनी की जर्जर और अधूरी सड़क को लेकर वर्षों से प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काटते-काटते थके हुए IBD रायसिना कॉलोनी के निवासियों ने अब अपने दुख और आक्रोश को अनोखे तरीके से व्यक्त करने का निर्णय लिया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क निर्माण हेतु पिछले कई वर्षों में कई बार शासन-प्रशासन को आवेदन, ज्ञापन और निवेदन दिए गए, लेकिन इसके बावजूद आज तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। निवासियों का कहना है कि उनकी शिकायतों को लगातार अनसुना किया जाता रहा है।

Read Also: प्रदेश के संविदा कर्मचारियों ने घन्टी–थाली बजाकर नियमितीकरण की मांग उठाई

इसी उपेक्षा के विरोध में दिनांक 23 नवंबर 2025, रविवार को कॉलोनीवासी एक सांकेतिक प्रदर्शन करने जा रहे हैं, जिसमें ‘सड़क निर्माण की आशा’ के प्रतीकात्मक दाह-संस्कार का आयोजन किया जाएगा। निवासियों के अनुसार, यह कार्यक्रम उनकी पीड़ा को उजागर करने और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। स्थानीय रहवासियों ने सभी से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर उनका साथ देने और उनकी आवाज को मजबूत करने की अपील की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...