21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालमंत्री विश्वास सारंग का तंज:जिन्हें गाने से परहेज, वे पाकिस्तान चले जाएं

मंत्री विश्वास सारंग का तंज:जिन्हें गाने से परहेज, वे पाकिस्तान चले जाएं

Published on

भोपाल ।
प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि हिन्दुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम् गाना ही होगा। जो लोग कहते हैं कि वंदे मातरम् नहीं गाएंगे वे गद्दारों की श्रेणी में हैं। यदि हिन्दुस्तान में रहकर वंदे मातरम् गाने से परहेज है तो पाकिस्तान चले जाओ। फिरका परस्ती की बातें करना, धार्मिक उन्माद फैलाना, तुष्टिकरण की राजनीति करके चुनाव लड़ना और जीतने की कोशिश करना यह अब इस देश में नहीं चलेगा। वंदे मातरम् को लेकर चल रही देशव्यापी बहस और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की वंदे मातरम् न गाने वालों की लिस्ट में शामिल कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का नाम सामने आने के बाद इसको लेकर मंत्री सारंग ने मीडिया से चर्चा में यह बातें कहीं।

Read Also: सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

मीडिया से चर्चा में सारंग ने कहा कि वंदेमातरम राष्ट्र के सम्मान का सूचक है। यह वो राष्ट्रीय सम्मान है जिसे गाते, गुनगुनाते, आत्मसात करते हुए हमारे क्रांतिकारियों ने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया। यह वंदे मातरम् आजादी का प्रतीक है, आजादी की लड़ाई संघर्ष का प्रतीक है। मैं फिर कहूंगा जो वंदे मातरम् नहीं गाता है वह गद्दार है। यह धर्म विशेष का मामला नहीं है। अश्फाक उल्ला खां, अब्दुल कलाम ने वंदे मातरम् गाया। इस तरह की बातें करके धार्मिक उन्माद फैलाना चाहते हैं तो यह नहीं चलेगा। यदि गद्दारों को वंदे मातरम् गाने में परहेज है तो जाएं और पाकिस्तान की नागरिकता ले लें। हिन्दुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम् गाना ही होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...