14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपाल141 किलोमीटर सीवेज नेटवर्क का होगा विस्तार : कृष्णा गौर

141 किलोमीटर सीवेज नेटवर्क का होगा विस्तार : कृष्णा गौर

Published on

भोपाल।
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि भोपाल में सीवेज प्रबंधन को और मजबूत किया जाएगा। अमृत 2.0 योजना के तहत शहर में 141 किलोमीटर लंबे सीवेज नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा, जिससे नागरिकों को बेहतर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का लाभ मिलेगा। राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सीवेज परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना के अंतर्गत नई सीवेज लाइनें बिछाई जाएंगी तथा आधुनिक तकनीक से सीवेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाएगी।

Read Also: सूर्या के बाद कौन? टीम इंडिया के अगले T20 कप्तान के लिए ये 3 दिग्गज हैं सबसे बड़े दावेदार, वर्ल्ड कप के बाद होगा…

इससे गंदे पानी का शोधन कर पुनः उपयोग संभव होगा। बैठक में बताया गया कि अमृत 2.0 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सीवेज नेटवर्क, पंपिंग स्टेशन और ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे शहर के जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलेगी। राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी कार्य समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सरकार शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...