13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeभोपालसांसद खेल महोत्सव का समापन प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से युवाओं में...

सांसद खेल महोत्सव का समापन प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से युवाओं में नई ऊर्जा

Published on

भोपाल।
भोपाल स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ का समापन समारोह उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा वर्ग, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मबल और राष्ट्र निर्माण का सशक्त संदेश दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और ‘खेलो इंडिया’ अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की गई। राज्य सरकार द्वारा खेल अधोसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन तथा प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा  द्वारा भोपाल–सीहोर संसदीय क्षेत्र में खेल गतिविधियों को व्यापक प्रोत्साहन देने की पहल भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

Read Also: भेल में उच्चस्तरीय तकनीकी समिति ने किया कारखाने का निरीक्षण,ली बैठक

‘सांसद खेल महोत्सव’ के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला, जिससे अनेक नवोदित खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ। ‘सांसद खेल महोत्सव’ जैसे आयोजन न केवल युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिला रहे हैं, बल्कि स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह आयोजन ‘खेलो इंडिया’ की भावना को और अधिक सशक्त करते हुए खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हो रहा है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...