9.8 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभोपाल52 दिनों के उत्सव का रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ भव्य समापन: 22 लाख...

52 दिनों के उत्सव का रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ भव्य समापन: 22 लाख से ज्यादा लोगों ने रचा’भोजपाल मेला’ का नया इतिहास,भोजपुरी नाइट में गोलू राजा ने दी सुमधुर भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति

Published on

भोपाल. राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला का रविवार को भोजपुरी नाइट में गोलू राजा की भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ समापन किया गया। इस बार मेले ने लोकप्रियता के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। पिछले 52 दिनों में भोपाल सहित सीहोर, रायसेन, विदिशा और मंडीदीप जैसे पड़ोसी जिलों से 22 लाख से अधिक लोग परिवार सहित मेला देखने पहुंचे।

भोजपुरी नाइट में रंगारंग सांस्कृति प्रस्तुति
मेले में अंतिम दिन भारी भीड़ रही। इस दिन डेढ़ लाख से ज्यादा लोग मेला देखने पहुंचे। समापन संध्या को यादगार बनाने के लिए भोजपुरी संगीत के दिग्गज और ‘शेरे बिहारे’ फेम गोलू राजा ने सांस्कृतिक मंच पर भोजपुरी नाइट में भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी। 14 नवंबर से 4 जनवरी तक 52 दिन तक चले मेले में 22 लाख से ज्यादा लोग परिवार सहित मेला देखने पहुंचे। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा- यह शहरवासियों का प्यार और आशीर्वाद है, जो हर बार की तरह इस बार भी भरपूर मिला।

रंग-विरंगे गुब्बारे छोडकऱ मेले का समापन
मुख्य अतिथि मेला के संरक्षक और सांसद आलोक शर्मा ने रंग-विरंगे गुब्बारे छोडकऱ मेले का समापन किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि 52 दिनों तक निर्बाध रूप से चले मेले के लिए अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम के साथ ही पूरी टीम बधाई के पात्र है। शर्मा ने कहा कि मेला समिति की पूरी टीम पूरे समर्पण भाव से पौने दो महीने तक इस कार्य में जुटी रही। इस मौका मौके पर सांसद आलोक शर्मा ने मेले में सहयोग देने वाले पुलिस प्रशासन, नगर निगम, सफाई कर्मी, फायर ब्रिगेड, बेंडर्स, दुकानदारों के साथ ही मीडियाकर्मियों का सम्मान किया। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

शहरवासियों का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिला
अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि 52 दिनों तक चले मेले में शहरवासियों का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिला। शहरवासियों को एक ही परिसर में मनोरंजन के साथ घूमने फिरने और खरीदारी करने का मौका मिला। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में विभिन्न तरह की सामग्री के छोटे-बड़े करीब 400 स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों से ग्राहकों ने विभिन्न प्रकार की सामग्री की खरीदारी की। महामंत्री राम ने शहरवासियों के साथ मेले में 52 दिनों तक अपनी विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाकर सहयोग देने के लिए व्यापारियों, झूला और सर्कस संचालकों का आभार माना।
मेला अध्यक्ष ने जताया आभार

भोजपाल महोत्सव मेला की ओर से अध्यक्ष सुनील यादव ने भोपाल शहर की जनता का आभार जताते हुए कहा कि शहरवासियों ने जो स्नेह, आशीर्वाद दिया है, उस प्रेम के लिए मेला समिति सदैव आभारी है। मेला अध्यक्ष ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “भोपाल और आसपास के जिलों के लोगों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया है। यह केवल एक व्यापारिक मेला नहीं, बल्कि हमारी साझा संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक बन चुका है। अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, भेल प्रशासन, शहर की जनता, समस्त व्यापारीगण, झूले व सर्कस के संचालक, मेले में आए सभी कलाकारों, विभिन्न प्रदेशों के लोक नृत्य समूह, पत्रकार, समस्त मीडियाकर्मी, सोशल मीडिया, भेल जनसेवा समिति के पदाधिकारी सहित सफाईकर्मी, सुरक्षाकर्मी और बिजली विभाग का आभार जताया।

Read Also:Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

सफलता के पीछे इन ‘नायकों’ की मेहनत
मेले के सफल संचालन में मेला टीम के सदस्यों ने दिन-रात एक कर दिया। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में सुनील यादव (अध्यक्ष), विकास वीरानी (संयोजक), हरीश कुमार राम (महामंत्री), उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, विनय सिंह, महेंद्र नामदेव, केश कुमार शाह, अखिलेश नागर, मो. जाहिद खान, सुनील शाह, मधु भवनानी, चंदन वर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, मो. रेहान खान, दीपक बैरागी, देवेंद्र चौकसे, सुनील वैष्णव, गौरव जैन, संदीप सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...