10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालसेल्फी देने नहीं दिया अपना मोबाइल फोन तो भड़के जीजा-साले ने 13...

सेल्फी देने नहीं दिया अपना मोबाइल फोन तो भड़के जीजा-साले ने 13 साल के बच्चे का कर दिया मर्डर

Published on

अशोकनगर ,

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में 13 साल के बच्चे की जीजा-साले ने मिलकर हत्या कर दी. हत्या का कारण बस इतना-सा था कि सेल्फी लेने के लिए मासूम ने आरोपियों को अपना फोन नहीं दिया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला अशोकनगर जिले के चन्देरी थाना इलाके के पाड़री गांव का है. 4 जनवरी को मासूम सुनील आदिवासी (13 साल) को अरुण आदिवासी और उसके जीजा विजेंदर आदिवासी ने सिर पर पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया.

दरअसल, बच्चे ने अपना फोन सेल्फी लेने नहीं दिया तो यह बात अरुण को नागवार गुजर गई थी. इसके बाद अरुण क्रिकेट देखने का कहकर अपनी बाइक से सुनील को ले गया और फिर रास्ते में जीजा विजेंदर के साथ मासूम के सिर को पत्थर से कुचल दिया.हत्या के बाद मासूम की लाश को मोटरसाइकिल के बीच में रखकर आरोपी अपने घर ले गए. रात भर उसको अपने घर में ही रखा. वहीं, सुबह 4 बजे के लगभग आरोपियों ने लाश को जंगल में ले जाकर फेंक दिया.

मृतक बच्चे के पिता ज्ञानी आदिवासी ने पुलिस को बताया, सुनील 4 जनवरी की रात को घर नहीं लौटा तो उन्हें लगा किसी रिश्तेदार के घर रुक गया होगा. लेकिन सुबह तक सुनील नहीं आया. इसके बाद पिता को जंगल में बेटे के शव की जानकारी लगी.

सुनील के पिता ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि उनका बेटा जब घर से गया था तो वह नीली शर्ट व नीला पैंट पहनकर गया था. लेकिन जब उसकी लाश मिली तो उसके शरीर पर चौकड़ी की शर्ट थी, जो कि अरुण आदिवासी की बताई गई. इससे पुलिस ने चार दिन पहले हुए इस अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार कर लिया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...