21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालमहू हिंसा वाले इलाके में गरजा बुलडोजर, नोटिस के 4 दिन बाद...

महू हिंसा वाले इलाके में गरजा बुलडोजर, नोटिस के 4 दिन बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Published on

महू

महू छावनी परिषद ने मंगलवार को मोती महल इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सुबह 11:30 बजे शुरू हुई कार्रवाई में कैंट बोर्ड, पुलिस प्रशासन और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौजूद थी। परिषद ने चार दिन पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान डीएसपी दिलीप चौधरी, तहसीलदार विवेक सोनी और महू कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा मौके पर मौजूद थे। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर दो बुलडोजरों की मदद से सड़क के दोनों ओर से अवैध कब्जे हटाए गए।

लगातार चल रही है अतिक्रमण हटाने की मुहिम
महू शहर में बढ़ते अतिक्रमण से यातायात बाधित हो रहा था, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने लगभग एक सप्ताह पहले भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था और लोगों को यह स्पष्ट कर दिया था कि यह कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। बावजूद इसके कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके चलते फिर से बुलडोजर चलाया गया।

महिला पुलिसकर्मियों की भी रही तैनाती
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए स्थिति को संभाला।मोती महल वही इलाका है, जहां हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान हिंसा भड़की थी। उपद्रवियों ने पथराव कर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था और दुकानों में तोड़फोड़ की थी। इस संवेदनशील क्षेत्र में प्रशासन की यह कार्रवाई सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...