10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालउज्जैन के बेगमबाग में गरजा बुलडोजर, तीन मकान को किया गया जमींदोज,...

उज्जैन के बेगमबाग में गरजा बुलडोजर, तीन मकान को किया गया जमींदोज, सड़क पर आए मुस्लिम समाज के लोग

Published on

उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास बेगमबाग क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हरि फाटक ब्रिज के पास महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग पर स्थित तीन अवैध बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया गया। अल सुबह हुई कार्रवाई में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला है । हालांकि पुलिस प्रशासन की सख्ती और समझाइश के बाद विरोध समाप्त हो गया। कार्रवाई के दौरान 150 से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी तैनात रहे। इसके अलावा नगर निगम, विकास प्राधिकरण व जिला प्रशासन के आला अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

30 साल की लीज पर दिए थे भूखंड
दरअसल, उज्जैन विकास प्राधिकरण ने 1985 में बेगमबाग क्षेत्र में करीब 30 भूखंड आवासीय तौर पर 30 साल की लीज पर दिए थे। भूखंड धारकों ने इन भूखंडों का उपयोग आवासीय तौर पर करने की बजाए पूरी तरह व्यावसायिक तौर पर कर लिया। जो कि नियम विरुद्ध था। इसके साथ ही वर्ष 2014-15 में लीज भी समाप्त हो गई, जिसे नवीनीकरण भी नहीं कराया गया। भूखंडों को लेकर उज्जैन विकास प्राधिकरण ने लगातार नोटिस दिए। वर्ष 2023-24 में उज्जैन विकास प्राधिकरण ने भूखंड धारकों की लीज समाप्त कर दी ।

कोर्ट से मिल गया स्टे
इसको लेकर भूखंड धारक न्यायालय पहुंचे, जहां उन्हें स्टे मिल गया। इन भूखंडों का अलग-अलग न्यायालय में मामला विचाराधीन है। 2 दिन पहले इंदौर हाई कोर्ट ने तीन भूखंडों को लेकर उज्जैन विकास प्राधिकरण के आदेश को सही माना। साथ ही लीज निरस्त कार्रवाई को सही बताया और भूखंड धारक का स्टे खारिज कर दिया। स्टे खारिज होने के बाद आज सुबह उज्जैन विकास प्राधिकरण ने तीनों भूखंड पर बनी अवैध बिल्डिंग को जमींदोज करने की कार्रवाई की।

इन बिल्डिंग को तोड़ा गया
वहीं, जिन तीन भूखंडों पर बनी अवैध बिल्डिंग को जमींदोज किया गया है, उनका क्रमांक 55 ए, 55 बी और 49 है। उज्जैन विकास प्राधिकरण में इन भूखंडों को आवास उपयोग के लिए दिया था। इन भूखंडों के मालिक जुल्फिकार, जावेद और कनीज ने इनका उपयोग पूरी तरह व्यावसायिक तौर पर किया । यहां चिकन सेंटर, फर्नीचर शोरूम, होटल और अन्य व्यवसाय किया जा रहा था।

कोर्ट से स्टे हटने के बाद कार्रवाई की गई
उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप कुमार सोनी ने बताया कि माननीय न्यायालय से स्टे खारिज होने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है । भूखंड धारकों को भूखंड आवासीय तौर पर दिए गए थे, जिसे उन्होंने व्यावसायिक उपयोग किया। इसके अलावा लीज समाप्त होने के बाद लीज नवीनीकरण भी नहीं हो सका है। इसलिए यह कार्रवाई की गई।

वहीं, मामले में एडिशनल एसपी डॉ नितेश भार्गव ने बताया कि इस कार्रवाई को लेकर 150 से अधिक पुलिस जवान व अधिकारी तैनात है। सुबह जरूर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था लेकिन समझाइश के बाद उन्हें हटा दिया गया। शांतिपूर्ण ढंग से कार्रवाई जारी है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...