15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालकूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए चीते शौर्य की मौत, अब...

कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए चीते शौर्य की मौत, अब तक दस ने तोड़ा दम

Published on

श्योपुर

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है। नामीबिया से आए चीते शौर्य की मौत मौत दोपहर में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने एरिया में अचेत मिला था। इसके बाद इलाज शुरू किया गया है। इलाज के दौरान शौर्य की मौत हो गई है। कूनो नेशनल पार्क में अभी तक 10 चीतों की मौत हो गई है। हालांकि चीते की मौत कैसे हुई, इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

चीता प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी ने कहा है कि 16 जनवरी को 3.17 मिनट पर चीते शौर्य की मौत हो गई है। सुबह 11 बजे निगरानी टीम ने उसे अचेत पाया था। इसके बाद ट्रैंकुलाइज किया गया तो पाया गया कि वह कमजोर है। इसके बाद इलाज शुरू किया गया है लेकिन उसकी सांसें थम गई थी। वहीं, अधिकारियों ने कहा है कि असमायिक मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा।

दरअसल, चीता प्रोजेक्ट के तहत कूनो जंगल में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कुल 20 चीते लाए गए थे। शावकों को लेकर अभी तक 10 चीतों की मौत हो गई है। इनमें सात बड़े चीते शामिल हैं। साथ ही तीन शावकों की मौत हुई है। अभी कूनो नेशनल पार्क में 13 बड़े चीते बचे हैं। साथ ही चार शावक हैं, जिनका जन्म भारत में ही हुआ है। तीन शावकों का जन्म दिसंबर के अंत में हुआ है, जिसे आशा ने जना था।

वहीं, मध्य प्रदेश में चीतों को दूसरी जगह भी बसाने की तैयारी चल रही है। साथ ही केन्या से भी कुछ चीतों को भारत लाने की तैयारी की खबर है। प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों का मानना है कि भारत की धरती पर शावकों का जन्म चीता प्रोजेक्ट की सफलता है। भारत में जन्मे चीता यहां के माहौल के अनूकुल हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...