9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeभोपालCM मोहन यादव ने सुनी महिला की समस्या, बोली- पति को जीभ...

CM मोहन यादव ने सुनी महिला की समस्या, बोली- पति को जीभ का कैंसर, इलाज के पैसे नहीं बचे

Published on

छिंदवाड़ा ,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के दौरे पर थे. इस दौरान एक पीड़ित महिला ने रास्ते में मुख्यमंत्री का काफिला रुकवा लिया. यह देख CM ने संवेदनशीलता दिखाते हुए वाहन से उतरकर पीड़ित महिला की समस्या सुनी और कैंसर से पीड़ित पति का इलाज करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.

दरअसल, जिला नरसिंहपुर के सुरवारी गांव की निवासी आरती बाई के पति दशरथ सिंह सुरवारी को जीभ का कैंसर है. महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो पिछले 6 माह से पति का इलाज करवा रही है. अब उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, घर में खाने को नहीं बचा है.

पति का इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा है. पीड़ित महिला की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही पीड़ित महिला के पति का इलाज कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.

वहीं, अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान CM यादव ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से आत्मीय मुलाकात की. इस दौरान बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री को अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...