10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालदेश के सबसे बुजुर्ग भालू की 36 की उम्र में मौत, 4...

देश के सबसे बुजुर्ग भालू की 36 की उम्र में मौत, 4 दिन पहले छोड़ दिया था खाना-पीना

Published on

भोपाल:

गुरुवार की सुबह वन विहार में 36 साल के नर भालू बबलू की मौत हो गई। बबलू पिछले 4-5 दिनों से बीमार था। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। वन विहार के वन्यजीव चिकित्सक इसकी स्थिति पर नजर रख रहे थे और इलाज कर रहे थे, लेकिन उम्र ज्यादा होने के कारण इसके आंतरिक अंग कमजोर हो गए थे।

वन विहार के अधिकारियों ने बबलू के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 मई 2006 को 19 साल की उम्र में उसे राजस्थान से एक बाजीगर से छुड़ाकर वन विहार लाया गया था। वाइल्डलाइफ एसओएस भालू की देखभाल कर रहा था। इसकी मृत्यु के बाद वन विहार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वन्य प्राणी चिकित्सकों द्वारा इसका पोस्टमार्टम किया गया।

मृत्यु का प्राथमिक कारण मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर बताया गया है। पीएम के बाद भालू के शव का पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव से विसरा के नमूने आगे की जांच के लिए राज्य वन्यजीव फोरेंसिक और स्वास्थ्य पशु चिकित्सा कॉलेज, जबलपुर में जांच के लिए भेजे गए है।

एसओएस वाइल्डलाइफ ने बताया कि बबलू को एक साल पहले ही देश का सबसे बुजुर्ग भालू घोषित किया गया था। आमतौर पर भालू की औसत उम्र 15-20 के बीच ही रहती है, लेकिन अगर इन्हें कैप्टिविटी में रखा जाए तो भालू 25 से 30 वर्ष तक जीवित रहते हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...