17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालभोपाल में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, दो एमडी ड्रग तस्कर गिरफ्तार

भोपाल में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, दो एमडी ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने शनिवार को एमडी ड्रग की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 23.14 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमपी नगर स्थित ब्रिज के नीचे एक युवक एमडी ड्रग बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम माणिक लाल, निवासी गोविंद गार्डन अशोका गार्डन बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 23.14 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह ड्रग मोहम्मद रिहान से खरीदी थी।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी रिहान खान, निवासी पीरगेट को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके पास इतनी मात्रा में एमडी ड्रग कहां से आई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...