10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeभोपालढाई साल का भटका भी घर का पता ढूंढ लेता है... मानसिक...

ढाई साल का भटका भी घर का पता ढूंढ लेता है… मानसिक रूप से विक्षिप्त को याद आए अपने, इमोशनल रहा भाइयों का मिलन

Published on

शिवपुरी

शहर के एक आश्रम में रह रहे व्यक्ति को ढाई साल बाद अपने घर परिवार की भूली हुई याद वापस आ गई। प्रभु जी अगस्त 2022 में एक होटल के पास भटकते हुए मिले थे, तब उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आश्रम में उनकी देखभाल की गई और धीरे-धीरे उनकी तबियत में सुधार हुआ। प्रभु जी को अपने घर का पता और परिवार वालों का नंबर याद आने पर आश्रम वालों ने उनके परिवार से संपर्क किया। राजस्थान के राजसमंद से उनके भाई आश्रम पहुंचे और उन्हें घर ले गए।

प्रभु जी की कहानी दिल को छू लेने वाली है। ढाई साल पहले उनकी हालत बहुत खराब थी, वो खुद का ध्यान रखने में भी असमर्थ थे। इस दौरान आश्रम के लोगों ने उन्हें न सिर्फ सहारा दिया बल्कि उनके परिवार से मिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। आश्रम में रहते हुए प्रभुजी को जब अपने घर का पता और परिवार का नंबर याद आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

मार्मिक रहा भाइयों का मिलन
जानकारी मिलने पर उनके भाई दौड़ते दौड़ते आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने अपने भाई को एक नजर में पहचान लिया। दोनों भाइयों एक दूसरे को गले लगाया, दृश्य इतना मार्मिक था कि उनके आंखों से कब आंसू आ गए पता ही चला। इसके बाद उनके घर वापसी की तैयारी होने लगी।

आश्रम स्टाफ ने तिलकर लगाकर किया विदा
आश्रम के स्टाफ ने प्रभुजी को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर विदा किया। इस मौके पर उनके भाई ने आश्रम और उनके सभी सदस्यों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। प्रभुजी की घर वापसी सभी लोग बेहद खुश हैं।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल ।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 27 वर्षीय एमबीबीएस छात्र किराए के...

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भोपाल ।पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में...