12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeभोपालकूनो नेशनल पार्क में पांच और चीतों की वापसी, अब जंगल में...

कूनो नेशनल पार्क में पांच और चीतों की वापसी, अब जंगल में कुल 12 चीते

Published on

श्योपुर,

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) में शुक्रवार को पांच और चीतों को जंगल में छोड़ा गया. इनमें नामीबिया से लाई गई मादा चीता ‘ज्वाला’ और उसके चार शावक शामिल हैं. इन पांच चीतों के जंगल में छोड़े जाने के बाद अब कूनो नेशनल पार्क में कुल 12 चीते खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं, जबकि 14 अभी भी बाड़ों में रखे गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 7 चीतों को जंगल में छोड़ा गया था, जिनमें दो नर, दो मादा और चार शावक शामिल थे. इनमें से पांच को 5 फरवरी को और दो को दिसंबर 2023 में छोड़ा गया था. गौरतलब है कि 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के पहले अंतरमहाद्वीपीय चीता पुनर्स्थापन कार्यक्रम के तहत नामीबिया से लाए गए आठ चीतों (पांच मादा और तीन नर) को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था.

कूनो नेशनल पार्क में कुल 26 चीते मौजूद
इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते यहां लाए गए थे. वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में कुल 26 चीते मौजूद हैं, जिनमें 8 दक्षिण अफ्रीका से, 4 नामीबिया से और 14 भारत में जन्मे शावक शामिल हैं. अधिकारियों का कहना है कि इन चीतों की निरंतर निगरानी की जा रही है ताकि वे नए पर्यावरण में सुरक्षित रूप से ढल सकें.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रगति नगर में आवासीय परिसर में अवैध निर्माण और फैक्ट्री संचालन पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के प्रगति नगर इलाके में नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन (भवन अनुज्ञा)...