9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालगले में जूते- चप्पलों की माला, मुंह पर कालिख... शर्मनाक कांड के...

गले में जूते- चप्पलों की माला, मुंह पर कालिख… शर्मनाक कांड के बाद राजगढ़ में युवक को मिली ऐसी सजा

Published on

राजगढ़

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक युवक ने कथित तौर पर एक गाय के साथ दुष्कर्म किया है। इस बात की सूचना लगते ही बजरंग के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। युवक को पहले जमकर पीटा और बाद में उसके गले में जूतों और चप्पलों की माला पहनाकर उसका जुलूस निकाला।

दरअसल, पूरा मामला राजगढ़ जिले के जीरापुर थाने का है। यहां गागोरनी गांव का एक युवक सोमवार की रात एक गोवंश के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया। जीरापुर थाना प्रभारी रामकुमार भगत ने बताया कि गागोरनी गांव में आरोपी लिंबोदा रामलाल वर्मा पिता देवीलाल वर्मा ने गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है। ऐसा करते हुए गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना लगते ही बजरंग के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं और गांव के लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। उसका मुंह काला करके उसके गले में जूतों और चप्पलों की माला पहनाकर उसका जुलूस निकाला। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,298,11 1A पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।

वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी युवक के कपड़े फटे हैं और उसके गले में जूतों और चप्पलों की माला पहनाई गई है। वह अपने सर पर भी चप्पल रखे हुए है। आगे आगे आरोपी चल रहा है और पीछे से बजरंग दल के कार्यकर्ता और गांव वाले उसको पीट रहे हैं। गौरतलब है कि इस घटना ने पूरे राजगढ़ को शर्मशार किया है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...