12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालमालिक के लिए दे दी अपनी जान... बाघ से खूब लड़ा जर्मन...

मालिक के लिए दे दी अपनी जान… बाघ से खूब लड़ा जर्मन शेफर्ड डॉग, बहादुरी पर रो रहा पूरा गांव

Published on

उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास भरहुत गांव में एक बहादुर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने अपने परिवार को बाघ के हमले से बचाया। दो दिन पहले हुई इस घटना में कुत्ता घायल हो गया, लेकिन उसने बाघ को भगाकर अपने परिवार की जान बचाई। इसके बाद परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। इलाज के बाद कुत्ते की मौत हो गई है।

बाघ ने हमला करने की कोशिश
भरहुत गांव में शिवम बढ़गैया के परिवार पर एक बाघ ने हमला करने की कोशिश की। तभी उनके पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बाघ का सामना किया और परिवार को बचा लिया। इस बहादुरी के दौरान कुत्ता घायल हो गया, लेकिन उसने बाघ को भगा दिया। पशु चिकित्सक डॉक्टर अखिलेश सिंह कुत्ते का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर सिंह के अनुसार, कुत्ते के घाव गंभीर हैं, लेकिन वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। हालांकि गांव पहुंचने के बाद कुत्ते की मौत हो गई है।

जंगल से निकलकर गांव आ गया बाघ
घटना रात के समय हुई जब परिवार घर के अंदर था। अचानक एक बाघ जंगल से निकलकर गांव में आ गया और बढ़गैया के घर में घुसने की कोशिश की। घर के आंगन में मौजूद जर्मन शेफर्ड ने बाघ को देखते ही भौंकना शुरू कर दिया और उसका रास्ता रोक लिया। बाघ कुछ देर के लिए रुक गया, लेकिन फिर उसने कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते ने भी बहादुरी से बाघ का मुकाबला किया।

बाघ से भिड़ गया जर्मन शेफर्ड
शिवम बढ़गैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सब रात में घर के अंदर थे। तभी जंगल से एक बाघ निकलकर हमारे घर में घुस आया। हमारे जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बाघ को देखकर भौंकना शुरू कर दिया और उसका रास्ता रोक लिया। कुत्ते को अपने सामने देखकर बाघ कुछ देर के लिए स्तब्ध खड़ा रह गया, लेकिन अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

बूढ़ा होने के बावजूद लड़ा
बढ़गैया ने आगे बताया कि हमारा कुत्ता बूढ़ा होने के बावजूद बाघ का डटकर मुकाबला किया। बाघ ने एक झपट्टा मारकर कुत्ते को अपने साथ खींच ले गया। कुछ दूर ले जाकर बाघ ने कुत्ते को मारने की कोशिश की, लेकिन हमारा कुत्ता फिर पूरी ताकत से उठ खड़ा हुआ और बाघ के सामने गुर्राने लगा। जब बाघ कुत्ते को मार नहीं पाया तो वह वहां से भाग गया।

गांव के लोग मचाने लगे शोर
इस लड़ाई के दौरान गांव के लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। इससे डरकर बाघ जंगल में वापस भाग गया। घायल कुत्ते को तुरंत उठाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद अगले दिन सुबह अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने नवभारत टाइम्स.कॉम को बताया कि बाघ ने उस रात कई कुत्तों पर हमला किया। इनमें कुछ का शिकार भी किया है। अपने मालिक की जान बचाने वाले कुत्ते की मौत हो गई है क्योंकि वह गंभीर रूप से घायल था।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...