9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालनए साल में कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, नामीबियाई चीता आशा...

नए साल में कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, नामीबियाई चीता आशा ने तीन शावकों को दिया जन्म

Published on

श्योपुर

भारत की धरती पर दूसरी बार चीता के शावकों का जन्म हुआ है। नए साल में कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर आई है। नामीबिया से आई चीता आशा ने तीन शावकों को कूनो जंगल में जन्म दिया है। तीनों शावक अभी स्वस्थ हैं। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शावकों के वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में तीनों स्वस्थ दिख रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर लिखा है कि यह बताते हुए हमें खुशी हो रही है कि कूनो नेशनल पार्क ने तीन नए सदस्यों का स्वागत किया है। नामीबियाई चीता आशा ने शावकों को जन्म दिया है। यह पीएम नरेंद्र मोदी परिकल्पित प्रोजेक्ट चीता की जबरदस्त सफलता है। उन्होंने आगे लिखा कि परियोजना में शामिल सभी विशेषज्ञों और कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई।

दरअसल, कूनो जंगल में इससे पहले 24 मार्च 2023 को मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से तीन शावकों की मौत हो गई थी। चार में से एक शावक जीवित है और कूनो में बड़ा हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सबसे पहले 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीते छोड़े गए थे। इसके बाद 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते कूनो जंगल में लाकर छोड़े गए थे। कूनो जंगल में कुल 20 चीते लाए गए थे, इनमें से छह चीतों की मौत हो गई है। कूनो जंगल में अभी कुल 14 बड़े चीते बचे हुए हैं और एक शावक है। वहीं, तीन नए शावकों के जन्म के बाद कूनो में चीतों का कूनबा बढ़ गया है।

गौरतलब है कि कूनो नेशनल पार्क में चीतों को अभी बाड़े में रखा गया था। कुछ दिनों से एक-एक कर चीतों को बाड़े में छोड़ा जा रहा है। साथ ही कूनो नेशनल पार्क में चीता सफारी की शुरुआत भी कर दी गई है। अब पर्यटक भी चीता का दीदार कर सकेंगे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...