10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालनए साल पर पर्यटकों के लिए खुशखबरी, रफ्तार के राजा चीतों का...

नए साल पर पर्यटकों के लिए खुशखबरी, रफ्तार के राजा चीतों का आसानी से हो सकेगा दीदार

Published on

श्योपुर ,

नए साल पर कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों को बड़ी खुशी खबरी दी है. करीब डेढ़ साल बाद कूनो नेशनल पार्क का मुख्य गेट टिकटोली भी आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. प्रोजेक्ट चीता शुरू होने के बाद से ही ये गेट बंद था, क्योंकि चीतों का बाड़ा इसी गेट के क्षेत्र में है. यह गेट खुल जाने के बाद अब पर्यटक कूनो नेशनल पार्क को ठीक तरीके से घूम सकेंगे और विदेशी सरजमीं से लाकर यहां बसाए गए चीतों का भी करीब से दीदार कर सकेंगे. इसके साथ ही टिकटोली इलाके के वन्यजीव, नदी, झरने और आकर्षक नजारों का लुत्फ़ उठा सकेंगे.

चीतों की शिफ्टिंग से पहले उनकी सुरक्षा से जुड़े कारणों के चलते कूनो नेशनल पार्क के मुख्य टिकटोली गेट को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था. इस वजह से कूनों की सैर पर जाने वाले पर्यटकों को अभी तक श्योपुर से करीब 170 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा था.

इसके बाद वे शिवपुरी जिले की सीमा से सटे अहेरा गेट या इतनी ही दूरी के अगरा इलाके के पीपलवाबड़ी गेट से कूनो आते थे. लेकिन, अब टिकटोली के मेन गेट को खोल दिए जाने के बाद पर्यटकों को केवल 80 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा. इस गेट से प्रवेश मिलने के बाद पर्यटक चीतों के लिए बनाए गए बड़े और क्वारंटाइन बाड़ों के बिल्कुल नजदीक तक जा सकेंगे, वे उन्हें बारीकी से देख सकेंगे.

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ थिरुकुलार आर ने aajtak को फोन कॉल पर बताया, आज 31 दिसंबर से कूनो का टिकटोली गेट पर्यटन के लिये खोल दिया गया है. पर्यटक टिकटोली गेट से प्रवेश कर सकेंगे. पर्यटन के लिए इस गेट पर प्रवेश पत्र सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकेंगे. प्रात: कालीन प्रवेश पत्र 11.30 बजे तक वैध होंगे. शाम के भ्रमण के लिए प्रवेश पत्र 3 बजे से 4 बजे के मध्य प्राप्त किए जा सकेंगे जो कि शाम 6 तक वैध होंगे. प्रत्येक बुधवार को सायंकाल अवकाश रहेगा.

बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 14 वयस्क और एक शावक चीता मौजूद है. इनमें 7 नर चीते गौरव, शौर्य, वायु, अग्नि, पवन, प्रभाष और पावक शामिल हैं, जबकि 7 मादा चीता में आशा, गामिनी, नाभा, धीरा, ज्वाला, निरवा और वीरा शामिल है. इनमें से अभी केवल दो चीता ही खुले जंगल में मौजूद है, जो भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को दिख सकते हैं. जबकि शेष सभी चीते अभी बड़े बाड़े में ही रखे गए हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...