7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश के शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत,...

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, 4 घायल

Published on

शिवपुरी,

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना उस समय हुई जब महाराष्ट्र के रहने वाले डॉक्टरों का एक समूह यात्रा के दौरान उनकी एसयूवी (SUV) सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई और खाई में गिर गई. यह घटना कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुना-शिवपुरी रोड पर सुबह करीब 7:30 बजे घटी.

पुलिस उपाधीक्षक (SDOP) विजय यादव ने जानकारी दी कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल छह डॉक्टर सवार थे. ये सभी महाराष्ट्र के निवासी थे और एक धार्मिक यात्रा पर निकले थे. वे अयोध्या से उज्जैन जा रहे थे, तभी शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र में उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और गहरी खाई में जा गिरी.

इस हादसे में तन्वी आचार्य (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम पंडित (55) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, घायलों में दादर (मुंबई) के रहने वाले उदय जोशी (64) और उनकी पत्नी सीमा जोशी (59), वसई (पालघर) के रहने वाले सुबोध पंडित (62) और भिवंडी (ठाणे) के रहने वाले अतुल आचार्य (55) हैं. ये सभी शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस के अनुसार, घायलों की स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है.

यात्रा पर निकला था डॉक्टरों का समूह
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह समूह 10 दिन पहले एक धार्मिक यात्रा के लिए निकला था. अयोध्या से उज्जैन जाते समय यह दुर्घटना हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे की असली वजह क्या थी. प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने या वाहन की तेज गति के कारण यह दुर्घटना हुई होगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...