7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeभोपालमहू हिंसा मामले में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह की बड़ी कार्रवाई! दो...

महू हिंसा मामले में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह की बड़ी कार्रवाई! दो आरोपियों पर लगाई रासुका

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के महू में रविवार की रात जुलूस पर हुई हिंसा के मामले में कलेक्टर ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने दो आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की है। महू थाना क्षेत्र के आरोपी सोहेल पिता शाहिद कुरेशी और एजाज़ पिता मोहम्मद रफीक पर रासुका (एनएसए) लगाई गई है। दरअसल, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने पुलिस एसपी इंदौर ग्रामीण के प्रतिवेदन पर यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार चैंपियंस ट्ऱॉफी में भारत की जीत के जुलूस के बाद सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने के मामले दोनों आरोपी हैं।

क्या है पूरा मामला
इंदौर जिले के डॉ अंबेडरकर नगर पूर्व में महू में उस वक्त अचानक हिंसा भड़क गई जब भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर निकले थे। कुछ युवकों का समूह जीत के जश्न का जुलूस निकाल रहा था तभी अचानक एक पक्ष की और से पथराव कर दिया गया। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। अचानक हुए पथराव से लोग अपनी जान बचाकर भागे।

वाहनों और दुकानों में लगाई आग
पथराव से बचने के चक्कर में लोग अपने वाहन छोड़कर भागे। लोगों के छोड़े वाहनों पर उपद्रवियों ने पत्थर से क्षति पहुंचाने के साथ आग लगा दी। इसके साथ ही दुकानों पर भी आगजनी की गई। वहीं, अचानक हुई पत्थरबाजी में कई लोगों को चोट लगी हैं। जिनका इलाज जारी है।

13 लोगों को किया गिरफ्तार, अब तक 8 एफआईआर
जुलूस पर निकली रैली पर पथराव और आगजनी के बाद महू में पुलिस ने अब तक कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इंदौर जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने अभी तक 8 एफआईआर दर्ज की है। इसमें 100 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...