14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालचाइनीज मांझे से पतंग उड़ाई तो खैर नहीं! धारा 307 में दर्ज...

चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाई तो खैर नहीं! धारा 307 में दर्ज होगा केस, मकान पर चलेगा बुलडोजर

Published on

उज्जैन

मकर संक्रांति पर्व पास आते ही प्रशासन भी अलर्ट मूड में आ गया है। धार्मिक नगरी उज्जैन में इस पर्व का विशेष महत्व माना गया है। इस दौरान यहां स्थानीय श्रद्धालुजन के साथ शहर के बाहर से भी श्रद्धालु देवदर्शन करने और दान-पुण्य कर शिप्रा नदी में स्नान करने आते हैं। वहीं शहरवासी पतंग उड़ाकर इस त्योहार को धूमधाम से मनाने में जुटते हैं। पतंगबाजी जैसे खुशी के पर्व पर कुछ वर्षों से चाइना मांझा लोगों की जान ले रहा है। इस पर पुलिस और प्रशासन समय- समय पर प्रतिबंध तो लगाता है, लेकिन इसके बावजूद इसकी ब्रिकी होती रहती है। हालांकि इस बार उज्जैन प्रशासन ने चाइना मांझा से निपटने के लिए शख्त प्लान बना लिया है।

चाइनीज मांझे से उड़ाई पतंग तो लगेगी धारा 307
1 दिसंबर 2023 को ही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने 1 चाइनीज मांजे पर प्रतिबंध के आदेश जारी कर दिए थे। अब इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से चाइना मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया है कि चाइनीज मांझा बेचने करने वालों के खिलाफ धारा 188 में मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही उसके मकान को तोड़ दिया जाएगा। वहीं इस डोर से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ धारा 307 (हत्या की कोशिश) में केस दर्ज किया जाएगा।

पहले भी मकान पर चल चुका है बुलडोजर
ज्ञात हो कि चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई करता रहता है। इसके फलस्वरूप पिछले वर्ष 2022 में एक व्यापारी के मकान को बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया था। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई थी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...