13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालजीतू पटवारी ने एक बार फिर से ज्योतिरादित्य सिंधिया की दुखती रग...

जीतू पटवारी ने एक बार फिर से ज्योतिरादित्य सिंधिया की दुखती रग पर रख दिया हाथ, कह दी ऐसी बात

Published on

भिंड ,

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एक बार फिर से ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमलावर हुए हैं. पीसीसी चीफ पटवारी ने एक बार फिर से ऐसी बात बोल दी, जिसके बाद सिंधिया का नाराज होना स्वभाविक है, क्योंकि वो मामला सिंधिया की दुखती रग जैसा है. उन्होंने एक बार फिर कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस का चेहरा नहीं थे. सामूहिक नेतृत्व ही कांग्रेस का चेहरा था.

जीतू पटवारी चंबल अंचल के दौरे पर हैं और भिंड जिले में वे पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान पीसीसी चीफ कहा कि 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने सामूहिक नेतृत्व में लड़ा था. सिंधिया कोई कांग्रेस का चेहरा नहीं थे. ये बात बिना वजह ही उड़ाई गई है.

पटवारी ने कहा कि जैसे मैं पीसीसी अध्यक्ष हूं लेकिन नेतृत्व सामूहिक है. उसी तरह से 2018 के विधानसभा चुनाव में भी था. सिंधिया के भरोसे या उनके चेहरे पर कांग्रेस ने तब चुनाव नहीं लड़ा था. जीतू पटवारी के इस बयान के बाद एक बार फिर से सिंधिया की कांग्रेस में स्थिति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो सकती है.

दरअसल, इन्हीं सब बातों की वजह से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन की थी और मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बनवा दी थी. लेकिन आज भी कांग्रेस इस बात को स्वीकार करने को तैयार नहीं है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन और सरकार बनने की वजह सिंधिया थे. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार तब भी सफलता की मुख्य वजह कांग्रेस का सामूहिक नेतृत्व था.

पटवारी ने आगे कहा कि न तो मोहन यादव और न ही शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के दुश्मन हैं. वे हमारे भी सीएम हैं. लेकिन बीजेपी ने चुनाव लड़ा शिवराज सिंह चौहान को आगे करके, उनके कई दावों को लेकर चुनावी मैदान में गए, लेकिन जब चुनाव जीत गए तो शिवराज सिंह चौहान को हटाकर मोहन यादव को सीएम बना दिया. पटवारी ने कहा कि जल्द ही I.N.D.I.A. के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सारे मसले सुलझा लिए जाएंगे और सामूहिक रूप से बीजेपी के खिलाफ देश में चुनाव लड़ा जाएगा

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...