9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमहल के गेट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के ही जन्मदिन का होर्डिंग हो...

महल के गेट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के ही जन्मदिन का होर्डिंग हो गया चोरी, थाने पहुंची शिकायत

Published on

ग्वालियर,

ग्वालियर-चंबल की राजनीति में अपना रसूख रखने वाले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल गेट से उनके ही जन्मदिवस की शुभकामनाओं का होर्डिंग चोरी हो गया. होर्डिंग गायब होने की यह शिकायत थाने तक पहुंच गई है, लेकिन अभी तक पुलिस न होर्डिंग तलाश सकी है और न ही चोर को पकड़ सकी है. यह पूरा मामला ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन से जुड़ा हुआ है.

दरअसल, 1 जनवरी को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन था. शुभकामनाएं देने के लिए सिंधिया समर्थक और बीजेपी के जिला मंत्री सत्येंद्र शर्मा ने ग्वालियर स्थित महल जयविलास पैलेस के हाथी गेट पर एक होर्डिंग लगाया गया था. 10 फीट ऊंचे और 18 फीट लंबे इस होर्डिंग के लगने के बाद महल के गेट की शोभा बढ़ गई थी, लेकिन सिंधिया के जन्मदिन की शुरुआत होने से पहले ही 31 दिसंबर से 1 जनवरी की दरमियानी रात को यह होर्डिंग चोरी हो गया. सुबह जब सिंधिया के समर्थक महल गेट पर पहुंचे तो होर्डिंग गायब था.

इसके बाद सिंधिया समर्थक भाजपा नेता सत्येंद्र शर्मा ने झांसी रोड थाने पहुंचकर होर्डिंग के चोरी होने की लिखित में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब सिंधिया के शुभकामना वाले होर्डिंग और उसे चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुट गई है.

झांसी रोड थाने की पुलिस चोरी गए होर्डिंग के मामले की जांच करने के लिए महल के गेट पर भी पहुंची थी. लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है. खास बात यह है कि एक तरफ पुलिस इस बात का दावा करती है कि रात में पुलिस गश्त रहता है और पुलिस पूरे शहर में गश्त करते हुए शहर की रखवाली करती है कि कहीं कोई वारदात न हो जाए. ऐसे में केंद्रीय मंत्री के महल के गेट से होर्डिंग का चोरी हो जाना पुलिस के इन दावों की भी पोल खोलता नजर आ रहा है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...