16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालकमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए मांगा समय? अटकलों में...

कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए मांगा समय? अटकलों में कितना है दम

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हुए हैं। इस बीच चर्चाएं चल रही हैं कि कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए समय मांगा है। 21 जनवरी को दोनों की मुलाकात दिल्ली में हो सकती है। ये खबरें तब चल रही हैं कि जब 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। पीएम मोदी से मिलने की खबरों के बीच उनके ऑफिस से सफाई आ गई है।

कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबले ने सोशल मीडिया एक्स पर सफाई दी है। सोशल मीडिया पर षडयंत्रपूर्वक इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ ने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है। वह 21 जनवरी को प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। यह खबर पूरी तरह षड्यंत्रकारी है। कमलनाथ न तो प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं और न ही उन्होंने मिलने के लिए समय मांगा है। इसके अलावा 21 जनवरी को वह दिल्ली में भी नहीं है।

उन्होंने आगे लिखा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि एक संगठित साजिश के तहत पिछले कुछ दिन से लगातार कमलनाथ के विषय में झूठी और बेबुनियाद अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इस तरह की हरकतें अत्यंत निंदनीय हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उम्मीद थी कि कमलनाथ की सरकार आएगी। परिणाम आने के बाद कांग्रेस की करारी हार हुई। इसके बाद कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह पर जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कमलनाथ कुछ दिन पहले ही आकर विधानसभा की सदस्यता ली है।

छिंदवाड़ा पर ही है कांग्रेस का कब्जा
हालांकि इस बार के विधानसभा चुनाव में भी कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा अभेद रहा है। वहां की सातों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं, कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव है। एमपी में सिर्फ छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। वहीं, कमलनाथ सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलते हैं। साथ ही बीच-बीच में आलाकमान के साथ नाराजगी की खबरें भी उड़ती रहती हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...