9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालतीन साल कंडक्टरी, 18 की उम्र से ड्राइवरी, कलेक्टर से 'औकात' की...

तीन साल कंडक्टरी, 18 की उम्र से ड्राइवरी, कलेक्टर से ‘औकात’ की लड़ाई लड़ने वाले पप्पू को जानिए

Published on

शाजापुर

औकात की ही लड़ाई लड़ रहा हूं… भरी मीटिंग में कलेक्टर को जवाब देने वाले ड्राइवर की चर्चा पूरे देश में हो रही है। साथ ही औकात दिखाने वाले कलेक्ट किशोर कन्याल पर सरकारी कार्रवाई हो गई है। उन्हें पद से हटा दिया गया है। इसके बाद ड्राइवर पप्पू अहिरवार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। पप्पू अहिरवार मूल रूप से शाजापुर जिले का रहने वाला है। वह चर्चा में तब आया, जब हिट एंड रन कानून को लेकर कलेक्टर के साथ मीटिंग चल रही थी। कलेक्टर के सामने जब उसने मुद्दे उठाए तो गुस्से में उन्होंने कह दिया कि तुम्हारी औकात क्या है। आइए आपको बताते हैं कि कलेक्टर को मीटिंग में करारा जवाब देने वाले ड्राइवर पप्पू अहिरवार कौन हैं।

इस पूरे प्रकरण पर ड्राइवर पप्पू अहिरवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मीटिंग के दौरान मैंने कोई विघ्न उत्पन्न नहीं किया है। मैं सिर्फ अपनी बातों को रख रहा था कि बड़े अफसर हमारी समस्याओं को सुनेंगे। ट्रक ड्राइवर की समस्याओं को उनके सामने रख रहा था, जो आए दिन हम झेलते हैं। पप्पू अहिरवार ने कहा कि मैं उन्हें बता रहा था कि पुलिस और आरटीओ का व्यवहार हमारे साथ कैसा होता है।

पप्पू ने कहा कि इन चीजों से बचने के लिए ट्रक ड्राइवरों के पास कोई कानून नहीं है। इन्हीं बातों से कलेक्टर साहब नाराज हो गए और कहने लगे कि तुम्हारी औकात क्या है। इस बीच तमतमाए कलेक्टर को ड्राइवर पप्पू अहिरवार ने भी तपाक से जवाब देते हुए कहा था कि मैं इसी औकात की लड़ाई लड़ रहा हूं। वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर को सरकार ने हटा दिया है। पप्पू का कहना है कि यह सरकार की कार्रवाई है। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा। कोविड में ट्रक ड्राइवर्स ने जो किया, उसकी चर्चा लोग करते नहीं थकते। परिवारों से दूर रहकर हम लोगों की सेवा करते हैं।

बमोरी गांव के रहने वाले हैं पप्पू अहिरवार
ड्राइवर पप्पू अहरिवार मूल रूप से शाजापुर जिले के ही बमोरी गांव के रहने वाले हैं। 18 साल की उम्र से ट्रक चला रहे पप्पू अहिरवार की उम्र अभी 26 साल है। ट्रक ड्राइविंग करने से पहले वह तीन साल तक कंडक्टर का काम करते रहे हैं। पप्पू अपने घर में अकेले कमाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि घर में पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता हैं। साथ ही खेती की थोड़ी जमीन है जो परिवार को पालने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

फेमस होने का शौक नहीं
वहीं, पप्पू अहिरवार के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनसे सवाल किया गया कि आपकी चर्चा हो रही है। अब आप फेमस हो गए हैं। इस पर पप्पू अहिरवार ने कहा कि मुझे फेमस होने का शौक नहीं है। बस मैं चाहता हूं कि ट्रक ड्राइवर्स की समस्याओं का समाधान हो। साथ ही ड्राइवर्स से अपील करता हूं कि वह गैरकानूनी काम नहीं करें। शराब पीकर गाड़ी ड्राइव करने वालों पर कार्रवाई हो।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...