16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : लेडी टीचर ने खोया आपा, कार हटाने को कहा...

मध्य प्रदेश : लेडी टीचर ने खोया आपा, कार हटाने को कहा तो युवक के सीने में घोंप डाला चाकू

Published on

खरगोन ,

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की एक महिला टीचर ने मामूली बात पर अपना आपा खो दिया और स्कूल परिसर में लगी कार हटाने की बात को लेकर एक युवक के सीने में चाकू घोंप डाला. पुलिस ने महिला टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

कोतवाली थाना इलाके के मोतीपुरा मिडिल स्कूल परिसर का यह मामला है. कार को लेकर इतना विवाद बढ़ गया कि एक महिला टीचर ने मोहल्ले के ही युवक के साथ मारपीट कर उसके सीने में चाकू मार दिया. घटना के प्रताप आनंद नाम के युवक को जिला अस्पताल के आईसीयू में उपचार किए भर्ती किया गया है.

वहीं, पीड़ित घायल युवक की रिपोर्ट पर खरगोन कोतवाली पुलिस ने मिडिल स्कूल में पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका भारती मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस मामले को खरगोन कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई का कहना है कि मोतीपुरा स्कूल के सामने कार लगाने की बात पर टीचर ने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया था. महिला शिक्षिका के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है.

घायल युवक प्रताप आनंद का कहना है कि हमारे यहां परिवार में गमी हो गई थी. इस दौरान घर के लोगों को नहाने के लिए स्कूल के पास खड़ी कार को हटाने का बोला तो शिक्षिका ने चाकू मार दिया.

वहीं, एसपी ऑफिस में युवक के खिलाफ शिकायत करने पहुंची महिला शिक्षिका भारती मालवीय का कहना है कि महिला शिक्षिकाओं और प्रधान पाठक के सामने अश्लील गालियां देते हुए युवक ने स्कूल के परिसर में खड़ी मेरी कार पर पत्थर फेंक दिया. इसी दौरान मेरे हाथ में फल काटने के लिए चाकू रखा था, जो गुस्से में युवक को लग गया. मेरी चाकू मारने की नीयत नहीं थी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...