14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश: क्रिसमस पर स्कूल ने बांटे थे गिफ्ट, हिंदू टीचर्स ने...

मध्य प्रदेश: क्रिसमस पर स्कूल ने बांटे थे गिफ्ट, हिंदू टीचर्स ने फादर को लौटाए तो नोटिस जारी

Published on

राजगढ़

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल फिर विवादों में आ गया। क्रिसमस पर स्कूल की ओर से बांट गए गिफ्ट हिंदू शिक्षकों ने नहीं लिए। इस पर गुरुवार को हिंदू शिक्षकों को शोकाज नोटिस जारी कर दिया गया। इस मामले पर पहले हिंदू शिक्षकों ने हंगामा किया। फिर इसमें हिंदू संगठन भी शामिल हो गए और हंगामा बढ़ गया। हंगामा इतना बढ़ा कि ब्यावरा एसडीएम गीताजंली शर्मा, एसडीओपी नेहा गौड़, थाना प्रभारी निलेश अवस्थी, आरएसएस विभाग कार्यवाह धमेंद्र शर्मा, विहिप जिला अशोक गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी स्कूल पहुंच गए। जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पूरे मामले की सुनवाई करते हुए स्कूल प्रबंधक से हिंदू शिक्षकों पर की गई शोकॉज नोटिस की कार्रवाई को खत्म करने को कहा। इसके बाद मामला शांत हुआ।

किस-किस टीचर ने नहीं लिया था गिफ्ट
ब्यावरा शहर में स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमिस के सेलीब्रेशन के बाद स्कूल संस्था की ओर से स्टाफ को गिफ्ट बांटे गए। इस दौरान स्कूल के शिक्षक दीपक नारायने, सुजीत उपाध्याय, समता शर्मा, योगिनी बनावड़े ने गिफ्ट स्कूल के फादर को लौटा दिए। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से चारों शिक्षिकों को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया गया। इसकी जानकारी लगने के बाद हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल में हंगामा किया।

एसडीएम और थाना प्रभारी ने कड़े शब्दों में दिए निर्देश
हिंदू शिक्षकों को शोकाज नोटिस जारी करने का मामला सामने आने के बाद मौके पर स्कूल पहुंची एसडीएम गीताजंली शर्मा, और थाना प्रभारी ने कड़े शब्दों में स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी गई। अगर इस तरह के मामले दोबारा आते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।

हमेशा सुर्खियों में रहता है स्कूल
ब्यावरा शहर में स्थित ज्योति कॉवेंट में आए दिन इसी प्रकार के मामले सामने आते रहते हैं। इसके बाद कई बार पुलिस और प्रशासन सहित स्कूल में आना पड़ता है। कुछ समय पहले भी स्कूल में भारत माता की फोटो नहीं लगाने देने के कारण हंगामा हुआ था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...