20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालकलचुरी समाज का परिचय सम्मेलन एवं स्थापना दिवस समारोह में पहुंचीं राज्यमंत्री...

कलचुरी समाज का परिचय सम्मेलन एवं स्थापना दिवस समारोह में पहुंचीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Published on

भोपाल। श्री सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा (कलार समाज) द्वारा कलचुरी भवन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एलएन मालवीय के नेतृत्व में भव्य परिचय सम्मेलन एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने समाज के गौरवशाली इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि कलचुरी समाज शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारों और संस्कृति से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन नींव का पत्थर साबित होते हैं। इस सम्मेलन में लगभग 600 परिवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवारों के बीच समन्वय बढ़ाना और युवाओं को सामाजिक एकता के सूत्र में पिरोना रहा। श्रीमती गौर ने कहा कि परिचय सम्मेलन केवल वैवाहिक रिश्तों का मंच नहीं हैं, बल्कि ये सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने की एक सराहनीय पहल हैं।

समारोह में सांसद फगन सिंह कुलस्ते, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी, सांसद दर्शन चौधरी और विधायक मुनमुन राय सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने डॉ. मालवीय के नेतृत्व में किए गए इस संगठनात्मक प्रयास की प्रशंसा की और समाज को और अधिक सशक्त व संगठित बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों का सम्मान भी किया गया।

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...