10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालमोहम्मदपुर बना 'मोहनपुर', MP के इतिहास में पहली बार एक साथ बदले...

मोहम्मदपुर बना ‘मोहनपुर’, MP के इतिहास में पहली बार एक साथ बदले गए इतने गांवों के नाम

Published on

शाजापुर/भोपाल ,

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को एक नया रिकॉर्ड बना डाला. यह रिकॉर्ड है एक साथ 11 गांव के नाम बदलने का. दरअसल, सीएम मोहन यादव रविवार को शाजापुर जिले में थे, जहां उनसे कई गांवों के नाम बदलने की मांग की गई और उन्होंने मंच से ही 11 गांव के नाम बदल दिए.

रविवार को 11 ऐसे गांव जिनका नाम मुस्लिम समाज के नाम पर था, उन्हें बदलकर हिंदू नाम कर दिया गया है.
मोहम्मदपुर मछनाई- मोहनपुर
ढाबला हुसैनपुर– ढाबला राम
मोहम्मदपुर पवाड़िया– रामपुर पवाड़िया
खजूरी अलाहदाद– खजूरी राम
हाजीपुर– हीरापुर गांव
निपानिया हिसामुद्दीन– निपानिया देव
रीछड़ी मुरादाबाद– रिछड़ी
खलीलपुर- रामपुर
घट्टी मुख्तयारपुर- घट्टी
ऊंचोद– ऊंचावद
शेखपुर बोंगी- अवधपुरी

मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि अब गांव और शहरों के नाम जनभावनाओं के अनुरूप रखे जाएंगे. लोगों ने मांग रखी कि नाम बदले जाएं तो नाम बदले जा रहे हैं. शाजापुर जिले में मंच से जनता को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, ”जब आपने कहा कि कुछ नाम अटक रहे और खटक रहे हैं तो मैं कुछ गलती तो नहीं कर रहा हूं? अगर मोहम्मदपुर मछनाई में कोई भी मोहम्मद नहीं है तो मोहम्मदपुर कैसा? कोई मुस्लिम बंधु हो तो नाम रखो. तो अब नाम बदलकर मोहनपुर कर दिया जाता है. अपने तो क्या 33 करोड़ देवी-देवता है तो किसी के भी नाम से रख लो.”

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...