8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeभोपालMP: भोपाल में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, अधिकारी के गाल...

MP: भोपाल में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, अधिकारी के गाल पर जड़ दिया थप्पड़

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट में शनिवार को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. नगर निगम कर्मचारियों को पीटा गया तो वहीं दस्ता प्रभारी कमर शाकिब को थप्पड़ मार दिया. निगमकर्मियों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

टीटी नगर पुलिस के मुताबिक, शनिवार को तयशुदा योजना के तहत नगर निगम की टीम न्यू मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. इसी दौरान जब टीम फुटपाथ से अतिक्रमण हटा रही थी, तभी इसी दौरान 2-3 लोगों ने पहले तो दस्ते में मौजूद लोगों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया और फिर निगम कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान करीब 45 मिनट तक न्यू मार्केट में हंगामा होता रहा.

हंगामा के बाद नगर निगम की टीम ने 2 लोगों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. आरोप है कि हंगामा करने वाले लोगों ने अतिक्रमण हटाए जाने वाली टीम के प्रभारी कमर साकिब को थप्पड़ जड़ दिया.

नगर निगम के अधिकारी कमर साकिब ने बताया कि न्यू मार्केट में अवैध वेंडर दुकानों के बाहर खाली जगह पर कब्जा करके कारोबार कर रहे हैं. इससे दुकान से निकलने वाले ग्राहकों को दिक्कत होती है और दुकानदार लगातार नगर निगम से इसकी शिकायत कर रहे थे.यही वजह है कि शनिवार को अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां वेंडर्स ने हंगामा शुरू कर दिया और अतिक्रमण हटा रही टीम से मारपीट करने लगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...