8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
HomeभोपालMP: इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर की मौत मामला, शॉर्ट पोस्टमार्टम में जहर...

MP: इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर की मौत मामला, शॉर्ट पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि

Published on

भोपाल ,

राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में तीन दिन पहले मृत मिली निजी इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर नेहा विजयवर्गीय की संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सस्पेक्टेड पॉइज़निंग से मौत को वजह बताया गया है. वहीं, मां के आरोप सामने आने के बाद अब पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है.

बता दें कि 23 अक्टूबर को अवधपुरी के निर्मल पैलेस में रहने वाली नेहा विजयवर्गीय का शव अर्धनग्न अवस्था में उनके किराए के घर से बरामद किया गया था. नेहा के मुंह से झाग निकला हुआ था और ज़मीन पर उल्टी भी पड़ी हुई थी.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था. अब नेहा की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में ज़हर से मौत को वजह बताया गया है. हालांकि, डिटेल्ड पीएम रिपोर्ट आने में अभी कुछ दिन और लगेंगे.

मां के आरोपों को भी जांच में शामिल करेगी पुलिस
नेहा की मां ने आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी के साथ कुछ अनहोनी हुई है और वो आत्महत्या नहीं कर सकती. उन्होंने मकान मालिक पर आरोप लगाए हैं.पुलिस का कहना है कि वो सभी एंगल पर तफ्तीश कर रही है. मां ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी जांच की जाएगी. वहीं, नेहा के कॉल रिकॉर्ड्स भी निकाले जाएंगे, जिससे और ज्यादा जानकारी मिल सकती है

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल ।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 27 वर्षीय एमबीबीएस छात्र किराए के...

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भोपाल ।पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में...