12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeभोपालMP: मुठभेड़ में मारा गया 14 लाख का इनामी नक्सली IED बम...

MP: मुठभेड़ में मारा गया 14 लाख का इनामी नक्सली IED बम बनाने में था माहिर

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 14 लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया. जंगल से ग्रुप बनाकर किराने का सामान खरीदने निकले कुछ नक्सली फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब रहे. फिलहाल गोलीबारी में घायल हुए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

MP में नक्सल विरोधी अभियान के एडीजी जयदीप प्रसाद ने बताया कि यह मुठभेड़ बालाघाट के हट्टा थाना के कठियाटोला वन इलाके में हुई. दरअसल, राज्य पुलिस की हॉक फोर्स को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली किराने का सामान लेने कठियाटोला गांव पहुंचे हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान हॉक फोर्स ने जंगल में 10-12 नक्सलियों के एक समूह को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी शुरू की तो घने जंगल और पहाड़ियों में छिपे नक्सली मौके से भाग निकले. एडीजी ने बताया कि बाद में पुलिस ने सोहन उर्फ ​​उकास उर्फ ​​आयुतु का शव बरामद किया है. गोलीबारी में घायल हुए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पड़ोसी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का निवासी आयतू आईईडी बनाने में माहिर था और मध्य प्रदेश में उसके नाम आठ मामले दर्ज थे. उन्होंने बताया कि मृतक नक्सली मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सक्रिय था और उस पर 14 लाख रुपये का इनाम था.

पुलिस ने मृतक के पास से 315 बोर की राइफल और एक वायरलेस सेट बरामद किया है. बता दें कि पिछले पांच सालों में मध्य प्रदेश में कम से कम 19 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिन पर तीनों राज्यों में कुल 3.14 करोड़ रुपये का इनाम था.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...