10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालगला घोंटकर मर्डर, लाश के साथ बर्बरता और... लालची जीजा ने साले...

गला घोंटकर मर्डर, लाश के साथ बर्बरता और… लालची जीजा ने साले को दी दर्दनाक मौत

Published on

ग्वालियर ,

लालच इंसान को हैवान बना देता है. यही हैवान अपनों के खून तक का प्यासा हो जाता है. लालच में हैवानियत का ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया है. यहां एक शख्स ने संपत्ति के लालच में अपनी पत्नी के भाई की हत्या कर दी. हत्या को हादसा दिखाने के लिए साले की डेडबॉडी हाईवे पर ले गया और गाड़ी से टक्कर मारी.

दरअसल, 5 जनवरी को आगरा-झांसी हाईवे पर बेहटा के पास एक युवक का शव मिला था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा मृतक के गले पर निशान और सिर में चोट थी. उसकी पहचान उपेंद्र यादव के रूप में हुई. जो कि भिंड जिले का रहने वाला था.

‘प्लॉट दिखाने के बहाने बड़ा गांव इलाके में बुलाया’
पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके पोस्टमार्टम करवाया. इसके बाद जांच शुरू तो मृतक के जीजा भूरे उर्फ संजय की गतिविधि संदिग्ध लगी. संदेह के आधार पर पुलिस ने उसको हिरासत में लिया और पूछताछ की. शुरुआत में संजय पुलिस को बरगलाता रहा.

मगर, सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. उसने बताया कि अपने साथी चालीराजा और उमर के साथ मिलकर साले उपेंद्र को प्लॉट दिखाने के बहाने बड़ा गांव इलाके में बुलाया. यहां से गाड़ी में बैठाकर बेहटा इलाके में ले गया और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी.

‘हत्या को हादसा दिखाने के लिए लाश के साथ बर्बरता’
हत्या को हादसा दिखाने के लिए गाड़ी से लाश को टक्कर मारी थी. इसकी वजह से सिर में चोट आई थी. हत्या के पीछे की वजह पूछने पर उसने बताया कि उपेंद्र और संजय दोनों टेंट का व्यवसाय करते थे. उपेंद्र अक्सर संजय को गालियां देता था. इस बात से संजय खुन्नस रखने लगा.

इसके अलावा उपेंद्र के पिता की 15 साल पहले हत्या हो गई थी. उपेंद्र घर में इकलौता बेटा था. सारी संपत्ति उसके नाम थी. वो प्रॉपर्टी का काम भी करता था. उसकी प्रॉपर्टी के लालच में हत्या कर दी. पुलिस ने संजय और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में एसपी ग्वालियर राजेश सिंह ने कहा कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है. पूछताछ की जा रही है

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...