7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeभोपालहोली से पहले प्रशासन हाई अलर्ट, सीएम करेंगे औचक निरीक्षण

होली से पहले प्रशासन हाई अलर्ट, सीएम करेंगे औचक निरीक्षण

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर प्रदेशभर में सतर्कता और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि होलिका दहन केवल गैर-विवादित स्थलों पर ही कराया जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीएम ने कहा कि वे स्वयं विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण करेंगे। साथ ही थानों की कार्यप्रणाली के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। जिन क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बेहतर रहेगी, वहां के अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Read Also: राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि 52वीं एसआरजीएम नेवल गन रवाना, 300 किलोवॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन को जनप्रतिनिधियों और शांति समितियों के साथ समन्वय करने को कहा गया है। बैठक में यह भी तय किया गया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this