10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'तुम्हारे ही नहीं श्रीराम, हम भी रामवाले हैं', कौन हैं अकबर ताज...

‘तुम्हारे ही नहीं श्रीराम, हम भी रामवाले हैं’, कौन हैं अकबर ताज मंसूरी जिन्हें अयोध्या से आया है खास बुलावा

Published on

खंडवा

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी चल रही है। पूरे देश में भक्तिमय मौहाल है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। भगवान श्रीराम को मामने वाले भक्तों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के मुस्लिम समुदाय के लोग भी राम मंदिर को लेकर उत्साहित हैं। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर बसे हापला-दीपला गांव के एक मुस्लिम कवि को इस समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। मुस्लिम कवि का नाम है अकबर ताज मंसूरी।

अकबर ताज मंसूरी देख नहीं सकते हैं, लेकिन श्रीराम को लेकर उनकी रचनाएं सूरदास से कम नहीं हैं। अपनी इन्हीं रचनाओं के जरिए अकबर ताज देशभर में श्रीराम के चरित्र का गुणगान करते रहते हैं। वे कहते हैं भगवान श्रीराम सबके हैं और उनका अवतार मानव जाति की भलाई के लिए हुआ था। भगवान राम के प्रेम को देखकर जगद्गुरु संत रामभद्राचार्य ने 14 जनवरी को अयोध्या में होने वाले विशेष आयोजन में प्रस्तुति देने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है।

कविताओं में करते हैं राम का गुणगान
खंडवा जिले के हापला दीपला में रहने वाले एक 44 वर्षीय कवि अयोध्या में विशेष आयोजन पर अपनी प्रस्तुति देंगे। अकबर ताज दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, लखनऊ और सूरत सहित देशभर के हिंदी मंचों पर रचनापाठ कर चुके हैं। रामलला पर आधारित उनकी रचनाओं ने उन्हें खूब सम्मान दिलाया। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर वह खुश हैं।

रचना सुनकर रो दिए थे टीवी एक्टर
अकबर ताज मंसूरी का कहना है कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमें मर्यादा से जीवन जीने की सीख देता है। उन्होंने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए 14 वर्ष का वनवास सहर्ष स्वीकार कर लिया। ऐसा व्यक्तित्व आज कहां देखने को मिलता है। कहा जाता है कि एक टीवी शो में अभिनेता और कवि शैलेष लोढ़ा ने जब अकबर ताज मंसूरी की रचनाओं को सुना था तो भावुक होकर रो दिए थे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...