10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालहोर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होते हैं जैसे गधे के सिर से...

होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होते हैं जैसे गधे के सिर से सींग… शिवराज ने किस पर बोला हमला

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का दर्द छलका है। शिवराज ने इसके साथ ही इशारों ही इशारों में बड़ा संकेत भी दिया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- सत्ता जाने के बाद कुछ लोग ऐसे हो जाते हैं जैसे गधे के सिर से सींग। राजनीति बहुत ही मजेदार क्षेत्र है, यहां कई लोग ऐसे होते हैं जो रंग देखते हैं। शिवराज सिंह चौहान के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद शिवराज अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को सीएम बनाया गया है।

भोपाल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम ने कहा- “जिंदगी में जब हम लक्ष्य तय कर लें दूसरों के लिए काम करने का तो जिंदगी आनंद से भर जाती है मुझे अभी भी एक मिनट फुर्सत नहीं है। लगातार लगा हूं काम में यह अच्छा हुआ थोड़ा राजनीति से हटकर काम करने का मौका मिल रहा है।

देश के लिए जीते हैं मोदी जी
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजनीति में भी बहुत अच्छे कार्यकर्ता, समर्पित कार्यकर्ता, सेवा करने वाले लोग, मोदी जी जैसे नेता हैं जो देश के लिए जीते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो रंग देखते हैं। मुख्यमंत्री हैं तो भाई साहब आपके चरण तो कमल के समान हैं। कर कमल हो जाते हैं, चरण कमल हो जाते हैं और बाद में नहीं रहे तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होते हैं जैसे गधे के सिर से सींग।

पार्टी जो कहेगी वह काम करूंगा
शिवराज सिंह ने कहा कि पार्टी जो काम कहेगी वह काम करूंगा। शिवराज सिंह चौहान इन दिनों अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में शिवराज सीएम हाउस छोड़कर बी-8, 74 बंगला में शिफ्ट हुए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने अपने घर का नाम “मामा का घर” कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह घर नहीं बल्कि सेवा का केन्द्र है।

किस पर शिवराज का तंज
बता दें कि हाल ही में मोहन सरकार के मंत्री दिलीप अहिरवार ने एक बयान दिया था। जिसे शिवराज सिंह चौहान से जोड़ा गया था। दिलीप अहिरवार ने कहा था कि वर्तमान सीएम को देखो, पूर्व सीएम तो कुछ करते नहीं थे। वहीं, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने भी शिवराज पर सवाल खड़े किए थे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...