10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालराजगढ़ः सोयाबीन चोरी के मामले में 11 आरोपित गिरफ्तार, तीन फरार

राजगढ़ः सोयाबीन चोरी के मामले में 11 आरोपित गिरफ्तार, तीन फरार

Published on

राजगढ़।

पचोर थाना क्षेत्र की सात पुलिस टीमों ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा में लगभग 27 हजार किलोमीटर का सफर कर दस दिन पहले घर के सामने से सोयाबीन से भरे ट्रक की चोरी करने के मामले में 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपित फरार बताए गए है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से सोयाबीन बरामद की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बुधवार को पचोर थाना में 12 लाख रुपए कीमती सोयाबीन की चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि 16 नवंबर की रात अज्ञात बदमाश विवेक गोयल के घर के सामने से सोयाबीन से भरा ट्रक चोरी कर ले गए थे, जिसमें 264 क्विंटल सोयाबीन भरा हुआ था।

वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में सात टीमों का गठन किया गया,जिन्होंने आगर, आलोट, ताल, जावरा, मंदसौर, उज्जैन और इंदौर हाइवे के टोलनाका के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले इसके बाद स्विप्ट डिजायर कार के मालिक तक पुलिस पहुंची। पूछताछ पर आरोपित ने शिर्डी के एक व्यापारी इकबाल शेख को सोयाबीन बेचना बताया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया जिनमें इकबाल शेख निवासी शिर्डी, मोहसिन खान(40) साल निवासी बालसुमंद, सिकंदरखान मेवाती(45) साल निवासी बलगांव थाना कसरावद, सोनू मेवाती(29)साल निवासी बलगांव, मोईनखां(22) निवासी बलगांव, फरमानखां (25) साल निवासी खड़कवानी थाना बलकवाड़ा, मोईनखां (26)साल निवासी खड़कवानी, शाकिरखां (35) साल निवासी बड़कवानी, वसीमखां निवासी बालसुमंद और जाहिद खां निवासी बलकवाड़ा शामिल है जबकि तीन आरोपित फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 12 लाख रुपए कीमती सोयाबीन सहित कार जब्त की है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...